सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces recovered eight IED bombs in Kanker

CG: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबल के जवानों ने बरामद किए आठ आईईडी बम; एक कुकर बम भी शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 30 Nov 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने जंगलो में आईईडी बम प्लांट कर रखा था, जिसे जवानों ने बरामद कर वहीं डिफ्यूज कर दिया है।
 

Security forces recovered eight IED bombs in Kanker
टिफिन आईईडी और कुकर बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियांपारा गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन आईईडी (हर टिफिन का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम) और एक कुकर आईईडी (वजन लगभग दो किलोग्राम) को बरामद किया है।

Trending Videos


बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी आईईडी को निष्क्रिय करके नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया है। समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नहीं किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी, लेकिन जवानों की सजगता के कारण नक्सली अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर भिलाई (छत्तीसगढ़) स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से. ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed