{"_id":"67ee8683c3b42843c104469c","slug":"six-accused-including-step-mother-arrested-in-case-of-murder-of-a-14-year-old-boy-in-baloda-bazar-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 14 साल के बालक की सौतेली मां और चाची ने कराई हत्या, 50 हजार रुपये की दी थी सुपारी; छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 14 साल के बालक की सौतेली मां और चाची ने कराई हत्या, 50 हजार रुपये की दी थी सुपारी; छह आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बालौदाबाजार
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार
बलौदाबाजार भाटापारा जिले में बालक की हत्या कराने वाली सौतेली मां और चाची समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सौतेली मां और चाची ने बालक की हत्या की सुपारी दी थी।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लवन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मृतक की सौतेली मां और सगी चाची मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल हैं।
Trending Videos
50,000 की सुपारी देकर करवाई गई हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की सौतेली मां मीना धृतलहरे और सगी चाची मोंगरा धृतलहरे ने 14 वर्षीय बालक की हत्या करवाने के लिए ग्राम सरखोर निवासी गोविंदा कोसले को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद गोविंदा ने तीन अपचारी बालकों को इस साजिश में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्ट से गला घोंटकर की गई हत्या
हत्या की योजना के तहत 30 मार्च 2025 की रात आठ बजे आरोपियों ने बालक को बहाने से मोटरसाइकिल में बैठाकर महानदी ले गए। वहां, उन्होंने बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को रेत में दफना दिया।
पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों की शंका
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता की दो पत्नियां थीं। मीना धृतलहरे और दुर्गा धृतलहरे। दुर्गा अक्सर मीना पर सौतेले पुत्र की देखभाल न करने और उसे अपने साथ रखने को लेकर ताने मारती थी। वहीं, मृतक की चाची मोंगरा धृतलहरे का परिवार से अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इन्हीं कारणों से दोनों महिलाओं ने बालक को मारने की योजना बनाई और सुपारी किलिंग को अंजाम दिया।
पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
लवन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हैं।
ये आरोपी गिरफ्तार
1. गोविंदा कोसले (27 वर्ष, ग्राम सरखोर)
2. मोंगरा धृतलहरे (25 वर्ष, ग्राम डोंगरीडीह)
3. मीना धृतलहरे (31 वर्ष, ग्राम डोंगरीडीह)
4. तीन अपचारी बालक