सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Strict action against drunk drivers in Raipur, traffic police caught 132 drivers in one night

Raipur News: रायपुर में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती, यातायात पुलिस ने एक रात में 132 ड्राइवर पकड़े

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

इसी कड़ी में 14 मार्च की रात शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 132 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

Strict action against drunk drivers in Raipur, traffic police caught 132 drivers in one night
रायपुर में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 मार्च की रात शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 132 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है, जिससे चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
Trending Videos


पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीमों ने शहर के आठ अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 132 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। पकड़े गए वाहन चालकों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस के मुताबिक इस साल जनवरी से अब तक लगभग 1100 से ज्यादा वाहन चालकों के खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed