{"_id":"6811da4c26b4a4ddfb0018da","slug":"teacher-suspended-for-threatening-during-panchayat-elections-in-kabirdham-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: पंचायत चुनाव में धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: पंचायत चुनाव में धमकी देने वाला शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 30 Apr 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार
पंचायत चुनाव 2024-25 के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को अभद्र मैसेज और धमकी देने वाले शिक्षक कमलेश देवांगन को कबीरधाम शिक्षा विभाग ने निलंबित किया। जांच में आरोप सिद्ध होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय कबीरधाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पंचायत चुनाव 2024-25 के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को गाली-गलौज और धमकी भरे मैसेज भेजने वाले शिक्षक कमलेश देवांगन को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। सहसपुर लोहारा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, गगरिया खम्हरिया में पदस्थ शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) दुर्ग के आदेश पर हुई।
Trending Videos
जांच में पुष्टि हुई कि कमलेश देवांगन ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के रिटर्निंग ऑफिसर विवेक गोहिया को रात आठ बजे अपने मोबाइल नंबर से अभद्र मैसेज और कॉल के जरिए धमकी दी। विभाग ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में कमलेश देवांगन का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बोड़ला नियत किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।