{"_id":"69d9d8ed5151c7e3220e42f7","slug":"notice-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4150758-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: '24 घंटे में जवाब दें', जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: '24 घंटे में जवाब दें', जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
दो शिक्षकों को नोटिस जारी।।
विज्ञापन
जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।
Trending Videos
तहसीलदार एवं ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला डोंगराटोला इजहार सिंह ओटी और सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बगड़ी पवन कुमार कश्यप को जारी नोटिस में कहा, 'जनगणना 2027 के संबंध में प्रगणक एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को पीएमश्री सेजेस विद्यालय मरवाही में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। प्रशिक्षण में आप बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये हैं, जबकि जनगणना कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। आपका यह कृत्य कार्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता को प्रदर्शित करता है। आपका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। इस संबंध में आप अपना जवाब 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें। अनुपस्थिति अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन