सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two women died in an accident on Pendra-Gaurela bypass road in Chhattisgarh

जीपीएम में तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौत, साथी के साथ वाहन चालक फरार

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज रफ्तार कैम्पर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले में जांच और तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

Two women died in an accident on Pendra-Gaurela bypass road in Chhattisgarh
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा-गौरेला बायपास सड़क पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कैम्पर वाहन ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को भी टक्कर मार दी।
Trending Videos


मृत महिलाओं की पहचान सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे कैम्पर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कैम्पर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कैम्पर वाहन कोरबा से कटनी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक लल्लू और उसका एक साथी मौके से फरार हो गए। वहीं वाहन में सवार परिचालक संदीप यादव उसमें फंस गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस, यातायात पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस फरार चालक की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और बायपास मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed