सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   tender process started for construction of bridge on Chintavagu river in Bijapur On instructions of High Court

CG: हाईकोर्ट के निर्देश पर  चिंतावागु नदी पर बनेगा पुल, भारी बारिश से बीजापुर के 30 गांव बन गए थे टापू

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Jul 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर में भारी बारिश से 30 गांवों के टापू बनने की समस्या के समाधान के लिए चिंतावागु नदी पर पुल निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद शासन ने राशन वितरण और आवागमन सुधार के उपाय किए।

tender process started for construction of bridge on Chintavagu river in Bijapur On instructions of High Court
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर में बारिश के दौरान 30 गांवों के पानी से घिरने के मामले में शासन ने सोमवार को बताया कि चिंतावागु नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। पिछले साल बारिश में कई गांव संपर्क विहीन होने पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था।

Trending Videos


उल्लेखनीय है कि अगस्त 2014 में बस्तर के बीजापुर क्षेत्र में भारी बारिश से लगभग 30 गांव टापू बन गए थे। राशन लाने के लिए भी ग्रामीणों को उफनती नदी पार करनी पड़ रही थी।हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शासन को नोटिस जारी कर हालत सुधारने के उपायों पर जवाब देने कहा गया था। मामले में सरकार की ओर से बताया गया था कि बीजापुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों इस तरह की समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस स्थिति से उबरने के लिए पीडीएस दुकानों में 4 माह का राशन एक साथ प्रदाय किया जाता है, ताकि राशन वितरण में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही राज्य सरकार की नीति है कि जहां न्यूनतम 500 हितग्राही हों, वहीं पीडीएस दुकानें खोली जाती हैं। शासन ने कहा कि नदी पर पुल बन जाने के बाद आवागमन की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई।

बीजापुर क्षेत्र के भोपालपटनम ब्लॉक में भारी बारिश से गांवों का संपर्क अन्य जगहों से कट जाता है। राशन लाने के लिए भी ग्रामीण जिंदगी दांव पर ग्रामीण लगाते हैं। लगभग 77 वर्ष से यही हालत है लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। यहां चिंतावागु नदीं पर पुल नहीं बनने के कारण जरूरी कार्यों के लिए लोगों को उफनती नदी पार करना पड़ता है।

स्वास्थ्य सुविधा भी इस कारण बदहाल है। पुल निर्माण के लिए टेंडर नोटिस जारी करने के बाद भी ठेकेदार यहां काम करने में रुचि नहीं ले रहे, जिससे पुल नहीं बन पा रहा है। कोर्ट ने प्रक्रिया पूरी कर शासन को जानकारी देने कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed