सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tension in village regarding sand mine in Kanker

Kanker: रेत खदान को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Nov 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में रेत खदान को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा। 
 

Tension in village regarding sand mine in Kanker
एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चारामा क्षेत्र के ग्राम मचंदुर में रेत खदान को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को लगभग 200 की संख्या में ग्रामीण बसों में भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। 

Trending Videos


ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेत खदान को लेकर गांव का माहौल बेहद खराब हो गया है। एक आदिवासी नेता और ग्राम प्रमुखों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दो दिन पूर्व भी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसकी शिकायत चारामा थाना में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि विवाद के दौरान हथियार भी बरामद हुआ था। संदेह है कि जान से मारने की नियत से हथियार लाया गया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं। सभी ग्रामीणों की मांग है कि उक्त खदान की रॉयल्टी निरस्त कर गांव में उपजे विवाद को खत्म किया जाए, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed