{"_id":"66fea28fdb0cc9356209684b","slug":"there-is-no-honorarium-in-dhamtari-but-there-is-a-lot-of-resentment-in-the-sanitation-workers-union-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: मानदेय नहीं पर सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी, सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: मानदेय नहीं पर सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी, सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी
Thu, 03 Oct 2024 07:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:26 PM IST
सार
सफाई कर्मियों से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटा काम लिया जाता है, लेकिन धमतरी जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को सिर्फ दो घंटे का ही मानदेय दिया गया है। जिसको लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी संघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की नियुक्त की है। सफाई कर्मियों से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटा काम लिया जाता है, लेकिन धमतरी जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को सिर्फ दो घंटे का ही मानदेय दिया गया है। जिसको लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी है। वहीं, जल्द मानदेय नहीं देने पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी शिक्षा विभाग को दी है। स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कुरुद बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
दरअसल, धमतरी जिले के शासकीय स्कूलों में करीब 14 सौ सफाई कर्मी कार्यरत है। सफाई कर्मियों ने बताया कि उन्हे वर्ष 2013-14 का मानदेय नहीं मिला है, जिसकी कुल राशि करीब 2.50 करोड़ रुपये है। बताया कि शिक्षा विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में मानदेय के लिए उन्हें दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
साथ ही उनका आरोप है कि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधकों पर दबाव डाल कर प्रमाण पत्र मंगाया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा अतरिक्त काम नहीं किया गया है। वहीं, कर्मचारियों ने 5 अक्तूबर तक मानदेय नहीं मिलने पर 21 अक्तूबर को ग्राम कंडेल से पदयात्रा निकालकर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के चेतावनी दी है।
विज्ञापन