{"_id":"673f04117e3aaa3978067d9a","slug":"thief-who-stole-jewelery-from-shop-in-dhamtari-arrested-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दुकान में गहनों की चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दुकान में गहनों की चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद
Thu, 21 Nov 2024 03:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:39 PM IST
सार
धमतरी जिले में गहने की दुकान में लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी शहर के रिसाई पारा स्थित एक गहने की दुकान में लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये के चांदी के गहने बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि रिसाई पारा में प्रवीण वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। यहां आठ नवंबर की रात अज्ञात चोर ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये के चांदी के गहने और करीब 17 हजार रुपये नकद चोरी कर ले लिए थे। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदेह के आधार पर सारंगढ़ जिला निवासी अमन उर्फ आर्मी चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिस पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को चोरी के जुर्म में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन