{"_id":"69cfbdea34389f28440d7b0c","slug":"to-avoid-challan-driver-stole-his-own-truck-from-traffic-station-arrested-by-raipur-police-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: चालान से बचने के लिए खुद के ट्रक को यातायात थाना से चुरा ले गया चालक, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: चालान से बचने के लिए खुद के ट्रक को यातायात थाना से चुरा ले गया चालक, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालक ने चालान की राशि से बचने के लिए खुद ही अपना ट्रक चोरी कर लिया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालक ने चालान की राशि से बचने के लिए खुद ही अपना ट्रक चोरी कर लिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 31 मार्च को नो-एंट्री में प्रवेश करने पर ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे यातायात थाना भनपुरी में खड़ा कराया गया था। चालक द्वारा चालान की राशि जमा नहीं करने पर वाहन वहीं रखा गया था।
इसी बीच 2 अप्रैल को सूचना मिली कि थाना परिसर में खड़ा ट्रक चोरी हो गया है। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें ट्रक को राजनांदगांव की ओर जाते हुए देखा गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और डोंगरगांव क्षेत्र से आरोपी को ट्रक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक का चालक है और चालान की रकम से बचने के लिए उसने ही ट्रक चोरी की योजना बनाई थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत का ट्रक बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos