सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Torrential rains disrupt normal life in Ramanujganj, Kanhar river in spate, mud house collapses

CG News: रामानुजगंज में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कन्हर नदी उफान पर, कच्चा मकान ढहा

अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Oct 2025 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण सभी नदियां और नाले उफान पर हैं, वहीं कन्हर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Torrential rains disrupt normal life in Ramanujganj, Kanhar river in spate, mud house collapses
कन्हर नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण सभी नदियां और नाले उफान पर हैं, वहीं कन्हर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नगर के वार्ड 11 में एक खाली पड़ा मिट्टी का मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय घर के पास सो रहे एक व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई। मोहल्लेवासियों ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे घर गिरने की तेज आवाज से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई थी।
Trending Videos


ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवाजाही प्रभावित हो रही है, और कई कच्चे मकानों में पानी घुसने की घटनाएँ सामने आई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। विशेष रूप से कुसमी और जशपुर क्षेत्रों में यदि बारिश का दौर जारी रहा, तो कन्हर नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन की निगरानी टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियाँ पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं। नगर पालिका की टीम अलर्ट पर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आमजन से आग्रह किया गया है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक सहायता प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed