{"_id":"69857ad27a8517915f06e580","slug":"traffic-police-vehicle-ran-over-innocent-children-going-to-school-one-dead-another-serious-in-raipur-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में कानून की गाड़ी बनी काल: ट्रैफिक पुलिस वाहन ने स्कूल जा रहे मासूमों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में कानून की गाड़ी बनी काल: ट्रैफिक पुलिस वाहन ने स्कूल जा रहे मासूमों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना शहर के पॉश क्षेत्र माने जाने वाले छत्तीसगढ़ क्लब के सामने हुई।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बच्चों को टक्कर मारने वाला वाहन ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेन चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos