सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Triple murder case Bhupesh Baghel meets families of deceased calls it a political conspiracy and accuses polic

तिहरा हत्याकांड: भूपेश बघेल ने मृतक परिवार से की मुलाकात, बताया राजनीतिक षड्यंत्र, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया के कटगोड़ी नौगई तिहरे हत्याकांड के मृतक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हत्याकांड को राजनीतिक षड्यंत्र से प्रेरित बताया। बघेल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए।
 

Triple murder case Bhupesh Baghel meets families of deceased calls it a political conspiracy and accuses polic
पूर्व सीएम भूपेश बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया के कटगोड़ी नौगई तिहरे हत्याकांड के मृतक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस हत्याकांड को राजनीतिक षड्यंत्र से प्रेरित बताया। बघेल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए।



पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली संदिग्ध है। उन्होंने तत्काल जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के तबादले की मांग की। बघेल ने हत्याकांड की नए सिरे से जांच कराने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बुलडोजर बयान पर तंज कसा। बघेल ने कहा कि मंत्री पहले अपना विभाग संभाल लें। स्कूल खुल गए हैं। बच्चों को अभी तक किताबें नहीं मिली हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह पर भी निशाना साधा। बघेल ने कहा कि सत्ता की चमक-दमक में सरकार के नेता संवेदनाएं भूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मुलाकात
बघेल मृतक लल्ला सिंह गहरवार के परिवार से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व विधायक गुलाब कमरो और अंबिका सिंहदेव भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


परिवार की मांगें
पीड़ित परिवार ने भूपेश बघेल से अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया। परिवार ने अब तक की कार्रवाई की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। परिवार ने 'भूपेश है तो भरोसा है' की बात कहते हुए कहा कि 'दाऊ आपसे बहुत उम्मीदें हैं हमें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed