सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two bike riders died after being hit by a truck in Kabirdham

Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत; ट्रक चालक हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Mar 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में  ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मध्य प्रदेश के रहने थे।
 

Two bike riders died after being hit by a truck in Kabirdham
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 स्थित अकलघरिया मोड़ के पास शाम करीब चार बजे ट्रक ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी अनुसार मनीराम व बुध सिंह दोनों निवासी थाना गढ़ी जिला बालाघाट (एमपी) अपने निजी कार्य से चिल्फी आ रहे थे। इसी दौरान अकलघरिया मोड़ के पास ट्रक ने इनकी बाइक को अपने चपेट में लिया। 

Trending Videos


हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों लोगों का शव क्षत विक्षत हो गया। मौके से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस की सूचना दी। शव को अस्पताल लाया गया। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है व पूछताछ जारी है। मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है। शव को देर शाम को बोड़ला के सरकारी अस्पताल के मर्चुरी में लाया गया, जहां कल रविवार को दोनों शव का पीएम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed