{"_id":"68f0977d37e342af09060c5f","slug":"two-dhabas-sealed-for-violating-rules-immediate-sealing-if-license-is-not-available-in-dhamtari-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: नियम उल्लंघन पर दो ढाबे सील, लाइसेंस न होने पर तत्काल सीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: नियम उल्लंघन पर दो ढाबे सील, लाइसेंस न होने पर तत्काल सीलिंग
Thu, 16 Oct 2025 12:28 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:28 PM IST
सार
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान भोयना स्थित मुसाफिर ढाबा के प्रोप्राइटर द्वारा खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर ढाबे को तत्काल सील कर दिया गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रशासन का सख्त अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर दिवाली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों और ढाबों की सख्त जांच शुरू की गई है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने धमतरी शहर और आसपास के ढाबों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान भोयना स्थित मुसाफिर ढाबा के प्रोप्राइटर द्वारा खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर ढाबे को तत्काल सील कर दिया गया। वहीं, अन्नपूर्णा ढाबा भोयना को भी सीलबंद करने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण टीम ने पाया कि कई ढाबों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे संचालकों को एक दिन के भीतर कैमरे स्थापित करने का आदेश दिया गया। साथ ही सभी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि परिसर में डायवर्सन, किरायानामा, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और वैध खाद्य लाइसेंस स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों।
विज्ञापन
टीम ने ढाबा संचालकों को स्वच्छता मानकों का पालन करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। प्रशासन ने साफ कहा है कि ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।