सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two workers died during road construction work after being crushed by elephant in Manendragarh

मनेन्द्रगढ़ में हाथी का आतंक: सड़क निर्माण कार्य के दौरान दो श्रमिकों की गई जान, टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 08 Jun 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मनेन्द्रगढ़ के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई। सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया। 

Two workers died during road construction work after being crushed by elephant in Manendragarh
हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मनेन्द्रगढ़ में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाथी के हमले से दो युवकों की मौत हो गई। देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के पास काम कर रहे श्रमिकों पर रविवार देर रात हाथी ने हमला कर दिया। हमले में गौरव (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह (35) ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान श्रमिक आग जलाकर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed