{"_id":"67ef9a7182ce75accc026ff3","slug":"unknown-assailants-attacked-a-young-man-with-a-sharp-weapon-and-killed-him-in-bhatapara-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार
भाटापारा जिले में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धवाई बोरसी में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामायण ध्रुरु के रूप में हुई है, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्यारों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे असामाजिक तत्वों के प्रति पुलिस का भय कम होता दिख रहा है। स्थानीय लोग बढ़ती अपराधिक घटनाओं से चिंतित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।