सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Villagers beat up husband, wife and sons during a meeting in Kanker

CG: बैठक के दौरान ग्रामीणों ने की पति-पत्नी और बेटों को पीटा, मारपीट के बाद दोनों पक्ष पहुंचे थाने; जांच शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 03 Jun 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के ग्राम नारा में ग्रामीणों ने पेनकुमार जैन, उनकी पत्नी और बेटों के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है।

Villagers beat up husband, wife and sons during a meeting in Kanker
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम नारा में पेनकुमार जैन, उनकी पत्नी दीपिका जैन और बेटे उमाकांत व उमेश जैन के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। यह घटना गांव में तहसीलदार के नोटिस के बाद बुलाई गई बैठक के दौरान हुई। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Trending Videos


पेनकुमार ने जनदर्शन में गांव से बहिष्कार का आवेदन दिया था, जिसके बाद तहसीलदार ने नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने पर ग्रामीणों ने कलार समाज भवन के सामने बैठक बुलाई, जहां विवाद बढ़ गया। पीड़ितों का आरोप है कि तोरण सिन्हा, महेश पोया, और कमल सिन्हा ने उनके साथ मारपीट की। दीपिका जैन ने बताया कि एक मई को घर के बाहर शोर सुनकर वे बाहर निकलीं, जहां उनके पति और बेटों को पीटा जा रहा था। उन्हें बचाने के दौरान उनके कपड़े फट गए और उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए चोरी का झूठा आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज की, लेकिन दीपिका के नाम से शिकायत दर्ज न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उधर, कुछ माह पूर्व गांव में हुई मंडली चोरी के मामले में उमाकांत जैन और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। पीड़ितों ने ग्रामीणों पर बदनाम करने और खेती-किसानी में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed