{"_id":"68db9396766347a31f019bd9","slug":"youth-congress-protests-against-hike-in-electricity-bill-gheraoes-balrampur-electricity-office-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: बिजली बिल बढ़ोतरी और योजना बंदी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: बिजली बिल बढ़ोतरी और योजना बंदी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है और बिजली बिल में बढ़ोतरी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है।
बिजली बिल बढ़ोतरी और योजना बंदी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में युवा कांग्रेस ने बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी और 'बिजली बिल हाफ' योजना को बंद किए जाने के विरोध में जिला बिजली कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है और बिजली बिल में बढ़ोतरी के माध्यम से जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली बिल वापस नहीं लिया जाता या कम नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य समीर सिंघ देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू सिंह, नन्हेलाल गुप्ता, छोटू विश्वास, समर बहादुर सिंह, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि यदि जनता के हित में निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
Trending Videos