फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth injured in knife attack in Dhamtari, two accused arrested, one minor in custody

CG News: धमतरी में चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

Thu, 30 Oct 2025 07:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Thu, 30 Oct 2025 07:33 PM IST
सार

धमतरी जिले के कचना गांव में चाकू से हमला कर एक युवक को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
Youth injured in knife attack in Dhamtari, two accused arrested, one minor in custody
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कचना गांव में चाकू से हमला कर एक युवक को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी जब्त कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात चौकी बिरेझर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचना निवासी गोविंद साहू (32 वर्ष) अपने होटल दुकान में मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव (20 वर्ष), राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा (26 वर्ष) और एक नाबालिग युवक वहां पहुंचे। तीनों ने गोविंद साहू के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी और फिर लोहे के धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed