फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A massive crowd turned out in Jhajjar to honor the Tricolour.

तिरंगे की शान में झज्जर में उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार सुबह झज्जर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई जिले की महिला अधिकारियों ने की। डीसी वर्षा खांगवाल और डीसीपी धारणा यादव के नेतृत्व में यात्रा जिला सैनिक बोर्ड स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई।
हाथों में तिरंगा लिए नागरिकों के जोश, देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा से पहले शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। डीसी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके साथ करोड़ों भारतीयों की भावनाएं और वीर सपूतों के बलिदान की गौरवगाथा जुड़ी है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा पुराने तहसील रोड, बीकानेर चौक, अंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड और शहीद लेफ्टिनेंट रविंद्र छिकारा चौक से होते हुए महर्षि दयानंद स्टेडियम परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, एडीसी जगनिवास, सीटीएम ऋतु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed