सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Youth Commits Suicide Blood Soaked Body Found in Room with Severed Wrist in Jagdalpur

जगदलपुर: युवक ने की आत्महत्या, कमरे में मिला लहूलुहान शव, हाथ की काटी नश

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में शहर के लालबाग स्थित सनसिटी में आज सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में ही लहूलुहान हालात में मिला। इस बात की जानकारी मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी।

Youth Commits Suicide Blood Soaked Body Found in Room with Severed Wrist in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में शहर के लालबाग स्थित सनसिटी में आज सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में ही लहूलुहान हालात में मिला। इस बात की जानकारी मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कमरे को तोड़कर युवक के शव को बाहर निकाला गया। इस मामले की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ पहुँची। वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Trending Videos


मामले के बारे बताया जा रहा है कि सनसिटी में रहने वाला अतुल शर्मा 28 वर्ष जो कि शहर के किसी पैट्रोल पम्प में काम करता था। बीते 3 दिनों से युवक अपने कमरे से बाहर नही आया। साथ ही उसे किसी ने भी उसे नही देखा। आज सुबह जब अतुल के कमरे से बदबू आई तो लोगों को शक हुआ और अतुल के घर को जब तोड़ा गया तो उसने अपने हाथ का इस काट लिया था। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। आसपास के लोगों का कहना था कि उसके पिता जगदलपुर में ही रिटायर फारेस्ट रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अतुल घर में अकेला ही रहता था। अतुल के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी आ गए। वही शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का ही लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed