{"_id":"6a0dc787af1bd5fd65099a7a","slug":"a-young-man-was-duped-on-the-pretext-of-selling-a-car-on-facebook-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-123864-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर गाड़ी बेचने के नाम पर युवक से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर गाड़ी बेचने के नाम पर युवक से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। फेसबुक पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने पिकअप गाड़ी खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी कर वाहन हड़प लिया। थाना लाइनपार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लोहारहेड़ी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बोलेरो पिकअप गाड़ी बेचने के लिए फेसबुक मार्केट प्लेस पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद गोलु कुमार नाम के युवक ने उससे संपर्क किया और अपने परिचित हरप्रीत सिंह को गाड़ी खरीदने के लिए भेजा।
पीड़ित के अनुसार 16 मार्च को हरप्रीत सिंह उसके पास आया और गाड़ी का सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी ने 40 हजार रुपये ऑनलाइन और 10 हजार रुपये नकद दिए। साथ ही गाड़ी पर बची 30 किश्तें भरने का भरोसा दिलाया। नवीन का आरोप है कि गाड़ी ले जाने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और संपर्क तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर बनाई गई आईडी भी फर्जी प्रतीत होती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos