{"_id":"6a81c94caf5d9570c300ce86","slug":"baba-gungla-sports-academy-is-honing-rural-sports-talent-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-138754-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखार रही बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखार रही बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी
विज्ञापन
16jjrp37- बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी खोरड़ा में प्रेक्टिस करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेश दहिया
साल्हावास। बाबा गूंगला स्पोर्ट्स अकादमी खोरड़ा ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को तराश रही है। यह अकादमी उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बेहतरीन माध्यम बनी है। वर्तमान में 40 ग्रामीण युवा खिलाड़ी यहां अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
अकादमी के संचालक और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी कप्तान सिंह ने बताया कि संस्थान निशुल्क और विश्वस्तरीय सुविधाएं दे रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को सही मंच प्रदान करना है। खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण के साथ रहने और खाने की आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। पिछले दो साल से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध है।
कोच रीना, कोच अशोक और पूर्व हवलदार राजबीर ने अकादमी की खासियतें बताईं। लड़कियों के लिए हॉस्टल और प्रशिक्षण मैदान की अलग व्यवस्था है। अकादमी का वातावरण प्रदूषण रहित है, जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनुकूल है। यहां के प्रशिक्षित खिलाड़ी भारतीय सेना, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस में भी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
इंसेट
खिलाड़ियों की सफलता
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रविकांत छिल्लर, सोनिया चाहार और निशा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अकादमी की बेहतर सुविधाओं और कोचों के मार्गदर्शन से उन्हें सफलता मिली। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धाओं और प्रो-कबड्डी जैसी बड़ी लीग में पदक जीत चुके हैं। अभिभावकों जगबीर सिंह और नरेंद्र कुमार ने अकादमी प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां बेटियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है।
इंसेट
हालिया उपलब्धियां और विस्तार
बुबा गुंगाला स्पोर्ट्स अकादमी खोरड़ा के विशाखा, एकता, चंचल, चेतना और शशि ने राज्य स्तर पर परचम लहराया। इन्होंने 4 अप्रैल 2025 को सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। अमन, राघव और दक्ष ने 8 से 11 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अकादमी में वर्तमान में दस गांवों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी सहित कुल चार जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं।