फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cigarettes worth rs 2.5 lakh stolen from warehouse in Faridabad Kheri Kalan village after cutting through roof

सिगरेट चाहिए थी, छत तोड़ डाली: रस्सी के जरिए गोदाम में घुसे चोर, ढाई लाख की ‘कश’ वाली खेप लेकर हुए फरार

Sun, 16 Aug 2026 07:49 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 16 Aug 2026 07:49 PM IST
सार

फरीदाबाद में चोरों ने ऐसी चीज पर हाथ साफ किया, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। खेड़ी कलां के गोदाम की छत तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और करीब ढाई लाख रुपये की महंगी सिगरेट समेट ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी में चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Cigarettes worth rs 2.5 lakh stolen from warehouse in Faridabad Kheri Kalan village after cutting through roof
ढाई लाख की सिगरेट ले गए चोर - फोटो : AI/अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के खेड़ी कलां गांव में श्मशान घाट के नजदीक स्थित एक गोदाम को चोरों ने निशाना बना लिया। रात के समय बदमाश छत का हिस्सा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब ढाई लाख रुपये कीमत की सिगरेट चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी गोदाम संचालक को सुबह पहुंचने पर हुई। सूचना मिलने के बाद बीपीटीपी थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोदाम में सिगरेट के साथ बीड़ी और तंबाकू भी रखा था
गोदाम में सिगरेट के अलावा बीड़ी और तंबाकू से जुड़े उत्पाद भी रखे जाते हैं। यहां से आसपास के दुकानदारों को सामान की आपूर्ति की जाती है। गोदाम संचालक रणबीर के अनुसार, वह रात में रोज की तरह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पहले उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। बाद में सामान की जांच करने पर सिगरेट के कई कार्टन और पैकेट गायब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत तोड़कर रस्सी के सहारे अंदर उतरे चोर
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि चोरों ने गोदाम में प्रवेश करने के लिए छत पर लगी पथरी को तोड़ा। इसके बाद रस्सी के सहारे नीचे उतरकर अंदर पहुंचे। बदमाशों ने चुनिंदा महंगे ब्रांड की सिगरेट को निशाना बनाया और चोरी करने के बाद उसी रास्ते से बाहर निकल गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों की तलाश
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गोदाम से सिगरेट चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। गोदाम तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed