फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for phone-hacking fraud

Faridabad News: फोन हैक कर 93 हजार की ठगी, दो गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for phone-hacking fraud
फरीदाबाद। फोन हैक कर बैंक खाते से 93 हजार रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 15 अगस्त को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राजमोहन मीणा (24) और अंकित (22) निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी कि 22 अप्रैल 2026 को उसका फोन हैक हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से 93 हजार रुपये निकल गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंकित ने खाताधारक योगेंद्र का बैंक खाता लिया था और उसे आगे राजमोहन को उपलब्ध करवाया। इसके बाद राजमोहन ने यह खाता साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को दे दिया। इसी खाते में ठगी की रकम के 93 हजार रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामले में खाताधारक योगेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed