फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Youths attacked with sticks and rods while out for burgers; FIR registered.

Faridabad News: बर्गर खाने गए युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Youths attacked with sticks and rods while out for burgers; FIR registered.
बल्लभगढ़। चंदावली गांव में बर्गर खाने गए दो युवकों के साथ करीब 10-12 युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों को पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय यादव ने बताया कि वह सेक्टर-68 आईएमटी स्थित एक कंपनी में भगत सिंह के साथ काम करता है। 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से चंदावली के सोम बाजार में बर्गर खाने गए थे। आरोप है कि वहां अभिषेक और आबिद निवासी चंदावली उनके पास आए और झगड़ा करने लगे। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद तीन गाड़ियों में करीब 8-10 युवक पहुंचे और लाठी-डंडों व रॉड से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed