फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of newborn found in plot

Faridabad News: प्लॉट में मिला नवजात का शव

Mon, 17 Aug 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Body of newborn found in plot
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के पास उड़िया कॉलोनी में रविवार सुबह प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिला। शव लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ था। कुत्ते उसे मुंह में दबाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवक की नजर कुत्तों पर पड़ी और उसने शव को सुरक्षित किया। स्थानीय निवासी संतोष ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे प्लॉट के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने कुछ कुत्तों को लाल रंग का कपड़ा मुंह में दबाकर ले जाते देखा। लोगों ने घटना की सूचना डबुआ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया नवजात करीब एक दिन का प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed