{"_id":"6a820613835624c410067b97","slug":"water-shortage-in-jawahar-colony-for-three-months-residents-facing-hardship-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77545-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जवाहर कॉलोनी में तीन माह से पानी की किल्लत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जवाहर कॉलोनी में तीन माह से पानी की किल्लत, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी में पिछले करीब तीन माह से पानी की समस्या बनी हुई है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से इलाके के लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार पानी आता भी है तो कम दबाव के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। इससे पीने, खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और घर की साफ-सफाई जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को मजबूरी में पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। इससे उनपर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है।
स्थानीय निवासी सुमित्रा ने बताया कि करीब तीन महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। घर के जरूरी कामों के लिए भी पानी जुटाना पड़ रहा है। कई बार बाहर से पानी लाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
वहीं, निवासी केतन ने बताया कि पानी की कमी के कारण सुबह के समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
लोगों ने जवाहर कॉलोनी में जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कराने, समस्या का कारण पता लगाने और जल्द नियमित पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इससे लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सकेगी।