फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employee caught smuggling mobile phone hidden in shoe.

Faridabad News: जूते में छिपाकर मोबाइल ले जा रहा था कर्मचारी, पकड़ा

Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Employee caught smuggling mobile phone hidden in shoe.
बल्लभगढ़। सेक्टर-25 स्थित एपिजे ग्लोबल लॉजिस्टिक्स पार्क में फ्लिपकार्ट कंपनी के डिस्पैच विभाग में काम करने वाले कर्मचारी को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया है। सुरक्षा जांच के दौरान कर्मचारी के जूते से सैमसंग एस26 अल्ट्रा मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साहाबाद निवासी रितिक ने बताया कि वह कंपनी में सुरक्षा विभाग में सीआरओ के पद पर कार्यरत है। 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे कंपनी में ड्यूटी के दौरान डिस्पैच विभाग में काम करने वाला चिंटू ड्यूटी खत्म करके डीएफएमडी गेट पर पहुंचा। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड दीपक ने उसकी जांच की। जांच के दौरान उसके दाहिने पैर के जूते से सैमसंग एस26 अल्ट्रा मोबाइल फोन मिला। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने मोबाइल हाई वैल्यू केज से चोरी किया था। इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed