फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud involving the lure of trading profits

Faridabad News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 16.93 लाख रुपये की ठगी

Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud involving the lure of trading profits
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर-76 निवासी एक व्यक्ति से 16.93 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेंट्रल थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता संजीव सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 जून को उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में संदेश भेजकर कहा गया कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ ट्रेडिंग करने के लिए क्यूआईबी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर) खाता खुलवाना होगा। इसके बाद आरोपियों ने उनसे आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी व्हाट्सएप पर मंगवा ली। कुछ समय बाद उनके नाम से क्यूआईबी खाता खोल दिया गया। आरोपियों ने उनसे प्ले स्टोर से मोतीलाल ओसवाल के नाम से एक एप डाउनलोड करवाया और उस पर ट्रेडिंग शुरू करवाई। संजीव के अनुसार, एप में उन्हें मुनाफा दिखाई देने लगा। जब उन्होंने मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने 15 प्रतिशत कमीशन के नाम पर करीब 4.80 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में 29 जून से 24 जुलाई के बीच कुल 16.93 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बाद में उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शनिवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed