{"_id":"6a82054eef16f111510eb454","slug":"thieves-broke-in-by-cutting-through-the-warehouse-roof-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77604-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गोदाम की छत काटकर घुसे चोर, ढाई लाख की सिगरेट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गोदाम की छत काटकर घुसे चोर, ढाई लाख की सिगरेट ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रस्सी के जरिए अंदर पहुंचे बदमाश, महंगे ब्रांड के पैकेट समेटकर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। खेड़ी कलां गांव में श्मशान घाट के नजदीक स्थित गोदाम को चोरों ने निशाना बना लिया। रात के समय बदमाश छत का हिस्सा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब ढाई लाख रुपये कीमत की सिगरेट चोरी कर ले गए।
चोरी की जानकारी गोदाम संचालक को सुबह पहुंचने पर हुई। सूचना मिलने के बाद बीपीटीपी थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गोदाम में सिगरेट के अलावा बीड़ी और तंबाकू से जुड़े उत्पाद भी रखे जाते हैं। यहां से आसपास के दुकानदारों को सामान की आपूर्ति की जाती है। गोदाम संचालक रणबीर के अनुसार, वह रात में रोज की तरह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। सुबह करीब आठ बजे जब वह पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पहले उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। बाद में सामान की जांच करने पर सिगरेट के कई कार्टन और पैकेट गायब मिले। शुरुआती जांच में सामने आया कि चोरों ने गोदाम में प्रवेश के लिए छत पर लगी पथरी को तोड़ा। इसके बाद रस्सी के सहारे नीचे उतरकर अंदर पहुंचे। बदमाशों ने चुनिंदा महंगे ब्रांड की सिगरेट को निशाना बनाया और चोरी करने के बाद उसी रास्ते से बाहर निकल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गोदाम से सिगरेट चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।