सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   bargi dam cruise accident 9 dead many missing survivors victims full list jabalpur madhya pradesh news

बरगी बांध क्रूज हादसा: 9 की मौत, कई लापता; देखें सुरक्षित बचे और हताहतों की पूरी सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Fri, 01 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। 29 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर को लेकर जा रही नाव तूफान के कारण पलट गई।

bargi dam cruise accident 9 dead many missing survivors victims full list jabalpur madhya pradesh news
तलाश में लगी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के बरगी बांध में हुआ क्रूज हादसा बेहद दर्दनाक साबित हुआ है। सैर-सपाटे के लिए निकले कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन ने मृतकों व घायलों की सूची भी जारी कर दी है।
Trending Videos


कैसे हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम 29 यात्रियों और 2 चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही क्रूज नाव अचानक आए तेज तूफान के कारण पलट गई। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच नाव संतुलन खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रियों ने नाव किनारे लगाने की गुहार लगाई, लेकिन आवाज चालक दल तक नहीं पहुंच सकी और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की संख्या 9 पहुंची

पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि पहले 4 शव मिले थे, जबकि बाद में 5 और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में जुटा है।

मृतकों की पहचान (प्रशासनिक सूची)

हादसे में चार महिलाओं की पहचान की पुष्टि हुई है:
  • नीतू सोनी (43 वर्ष), पति – कृष्णा सोनी
  • सौभाग्यम अलागन (42 वर्ष), पति – परिमल अलागन
  • मधुर मैसी (62 वर्ष), पति – जूलियस मैसी (दिल्ली निवासी)
  • काकुलाझी (38 वर्ष), पति – कामराज (खमरिया निवासी)
ये भी पढ़ें: बरगी डैम हादसा: मौत के बाद भी मां की ममता ने नहीं छोड़ा मासूम का साथ, सीने से चिपके बेटे को देख छलक उठीं आंखें

लापता लोगों की सूची

अब भी 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं: तमिल (5 वर्ष), विराज सोनी (6 वर्ष), मयूरम (9 वर्ष), पूनम थापा (7 वर्ष), रेशमा सैय्यद (66 वर्ष), आर.एच. सैय्यद, समीम जफर और ज्योति वास (34 वर्ष)

24 लोग सुरक्षित, कई का इलाज जारी

प्रशासन के अनुसार, 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से कुछ घर लौट चुके हैं, जबकि कई घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती: राखी सोनी, विक्की सोनी, समृद्धि सोनी, आराध्या सोनी, मोहित नामदेव, अनामिका सोनी, रियाज हुसैन, तनिष्क वास, तनिष्का वास, जूलियस मैसी

सुरक्षित घर लौटे: इनिया, के. पूर्वी थारन, मनोज वास, कियान वर्मा, रोशन आनंद वर्मा, सरिता वर्मा, वृन्दा, महेश पटेल

अन्य सुरक्षित व्यक्ति: छोटे लाल गौड़, अंशिका वास, मंजू खड़गा (काठमांडू), जफर, सिया मैसी, करन वर्मा

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सेना, NDRF और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लाइफ जैकेट की उपलब्धता और उपयोग को लेकर भी जांच की बात सामने आई है। प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।



उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बयान में कही ये बात

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि हादसे को लेकर पर्यटन मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी बचे हुए लोगों को सुरक्षित ढूंढना है। साथ ही, एहतियात के तौर पर बांध में क्रूज संचालन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed