{"_id":"69f390e16fd726e369064191","slug":"jabalpur-cruise-incident-a-man-who-lost-his-wife-in-the-accident-told-the-truth-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Cruise Incident: 'क्रूज डूबने लगा तब दी लाइफ जैकेट', हादसे में अपनों को खो चुके लोगों ने बताई हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Cruise Incident: 'क्रूज डूबने लगा तब दी लाइफ जैकेट', हादसे में अपनों को खो चुके लोगों ने बताई हकीकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Dinesh Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर क्रूज हादसे में लापता छह लोगों की तलाश जारी है। बचे यात्री ज्यूलियस ने सुरक्षा में लापरवाही और देर से लाइफ जैकेट देने का आरोप लगाया। हादसे में उनकी पत्नी की मौत, बेटी व नाती लापता हैं। एक बच्ची और 14 वर्षीय जफर तैरकर सुरक्षित बच निकले। पढ़ें हादसे में मौत को मात देकर आए पीड़ितों ने क्या-क्या बताया?
जबलपुर हादसे में बचे लोगों ने बताई आंखों देखी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर में हुए क्रूज हादसे में अब भी छह लोगों की तलाश की जा रही है। टीमें लगी हुई हैं। इस बीच हादसे में बचे एक यात्री ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उनके मुताबिक सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया था। लाइफ सेविंग जैकेट भी क्रूज के डूबते वक्त थमाई जा रही थीं।
ज्यूलियस नामक यात्री ने बताया कि हम छह लोग सवार थे। वह अपनी पत्नी, बेटी, दामाद व नातिन व नाती के साथ क्रूज में सवार हुए थे। क्रूज यात्रा के दौरान सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया था। जब क्रूज डूबने लगा तब यात्रियों को लाइफ सेविंग जैकेट दी गई। क्रूज के डूबने से पहने कई यात्री जैकेट तक नहीं पहन पाए थे। इस हादसे में उनकी पत्नी मधु की मौत हो गई। बेटी रीना व चार वर्षीय नाती लापता है। वो और दामाद व नातिन सिया सुरक्षित हैं। घटना होने पर तत्काल कोई रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ नहीं हुआ था। क्षेत्रीय लोगों ने मदद करते हुए रस्सी फेंक कर उन सहित अन्य क्रूज यात्रियों को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें- Jabalpur Cruise Incident: शहर से 30 किमी दूर है हादसे वाली जगह, मौसम खराब होने की वजह से घटी घटना; तस्वीरें
हादसे में बची एक बच्ची ने बतया कि क्रूज़ में पानी भर गया था। सब भाग गए थे। मुझे मेरे पापा मिल गए थे तो मैंने उनका हाथ पकड़ लिया था। मेरी मम्मी और भाई नहीं मिल रहा। नाना मिल गए हैं, नानी की मौत हो गई है।
14 वर्षीय बच्चे ने तैरकर बचाई जान
क्रूज के डूबने पर उसके सवार 14 वर्षीय बच्चा जफर अली जान बचाने के लिए नदी में कूद गया। जफर तेज बहाव में तैरते हुए किनारे आ गया और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें- खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी
गुरुवार को तेज हवा व लहरों के बीच डैम में डूबा क्रूज
जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज डूब गया। खराब मौसम के चलते हादसा होना बताया जा रहा है। क्रूज में 43 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें नौ की मौत हो चुकी है, तो छह से ज्यादा लापता हैं। वहीं, 28 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य जारी है।
मंत्री बोले- गंभीरता से की जाएगी जांच
पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम सभी इस घटना से दुखी है। जिस तरह की यह घटना है उसका अंदाजा नहीं था कि क्योंकि यह क्रूज रोज चलता था जब तक बचाव कार्य चल रहा है कुछ भी कहना मुश्किल है। एक बार बचाव कार्य पूरा हो जाए तभी कुछ कहना संभव होगा। हम सभी इश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की संख्या अब ना बढ़े। मुख्यमंत्री जी लगातार सभी चीजों की जानकारी ले रहे हैं और मृतकों के लिए चार लाख की राशि जारी की है। इस पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी और इस घटना में अगर कोई जिम्मेदार होगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि इस दुखद हादसे में बाकी लोगों के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। बाकी ये हादसा अचानक से हुआ है। मामले की जांच जा रही है पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
जांच रिपोर्ट का इंतजार
सांसद आशीष दुबे ने कहा कि जो बरगी बांध में जो हादसा हुआ वह दुखद है। नौ लोगों की मौत दुखद है। हम लोग यह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। प्रारंभीक जांच में मौसम खराब होने की जानकारी सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X