सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   abalpur Bargi Dam accident life jacket issue CM Mohan Yadav took a tough stand and ordered an investigation

बरगी डैम हादसा: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, कहा- राहत-बचाव दल ने क्रूज को काटकर बचाई लोगों की जिंदगियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Fri, 01 May 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। हादसे को चक्रवात से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पूरी सच्चाई रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। वहीं, हादसे में लोगों की जान बचाने वाले नामों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

abalpur Bargi Dam accident life jacket issue CM Mohan Yadav took a tough stand and ordered an investigation
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर में हुए क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। सीएम ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से बाहर निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। 
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने एक मई को मीडिया से कहा कि बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है। हमने कल ही अपने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा। राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को लगाया। मुझे मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 29 लोगों को बचाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम ने किया तत्परता से काम
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अभी बरगी बांध में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे की वजह से मन बहुत दुखी है। हमारी रेस्क्यू टीम तत्पर थी। उसने क्रूज को काटकर लोगों को पानी से बाहर निकाला है। रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को निकाला है, हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे।

ये भी पढ़ें- मौत भी अलग नहीं कर पाई: मां के सीने से लिपटा मिला बच्चे का शव, बरगी में क्रूज के अंदर फंसे रह गए थे दोनों

चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से  चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed