सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP workers rejoiced over victory, celebrated Vijay Utsav

विधानसभा चुनाव जीत का जश्न: जगदलपुर में भाजपा का भव्य विजय उत्सव, आतिशबाजी और गले मिले कार्यकर्ता

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित पांच राज्यों की भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में जोरदार विजय उत्सव मनाया। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी समेत कई नेताओं ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

BJP workers rejoiced over victory, celebrated Vijay Utsav
जीत पर बधाई देते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशियां आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी जिला कार्यालय में विजय उत्सव के रूप में मनाई गई। भाजपा की प्रचंड विजय की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जोरदार आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर जीत की बधाई भी दी।
Trending Videos


पूर्व सांसद व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समस्त देशवासियों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कुशासन को जनता ने उखाड़ फेंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड जीत भी दिलाई है। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार विजयी पताका लहरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीत पर बधाई देते कार्यकर्ता


पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पुनः स्थापित हुई है। ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समर्पित कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। महापौर संजय पांडेय और निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने भी जीत को ऐतिहासिक बताया।

 

जीत पर बधाई देते कार्यकर्ता


नेताओं ने जीत को बताया जनता का विश्वास
जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परिस बेसरा, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव और सफीरा साहू ने भी इस विजय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह जनता के विश्वास का परिणाम है। जगदलपुर पश्चिम व पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा और अविनाश श्रीवास्तव ने भी जीत को कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का फल बताया। यह जीत देश की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।

 

जीत पर बधाई देते कार्यकर्ता

 

भाजपा जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा की विजय का उत्सव मनाया। विधानसभा चुनाव के परिणाम सामूहिक रूप से देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। यह स्क्रीन भाजपा जिला कार्यालय और मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित विधायक कार्यालय में लगाई गई थी। वहां भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed