फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Captain Saksham Sharma smashed a double century.

कप्तान सक्षम शर्मा ने जड़ा दोहरा शतक

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 14 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Captain Saksham Sharma smashed a double century.
14jjrp06- झज्जर। सक्षम शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच में फतेहाबाद ने चरखी दादरी को 219 रनों से हराया। फतेहाबाद टीम के कप्तान सक्षम शर्मा ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया। वह बहादुरगढ़ के निवासी हैं।
यह लीग मैच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-ए में खेला गया। फतेहाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर बनाया। सक्षम शर्मा ने 133 गेंदों में 19 चौकों व 13 छक्कों की मदद से 201 रन बनाए। चरखी दादरी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.4 ओवरों में 158 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह फतेहाबाद ने 219 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सक्षम शर्मा ने बल्लेबाजी के अलावा एक कैच भी पकड़ा। फतेहाबाद ने अब तक प्रतियोगिता में अपने दोनों मैच जीते हैं। टीम जोन-सी के ग्रुप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। फतेहाबाद का अगला मैच 17 अगस्त को एचसीए-सी की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद की टीम ने अब तक प्रतियोगिता में अपने दोनों मैच जीते हैं। इन जीतों के साथ टीम जोन-सी के ग्रुप की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। फतेहाबाद का अगला मैच 17 अगस्त को एचसीए-सी की टीम के साथ निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सक्षम शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी
फतेहाबाद टीम के कप्तान सक्षम शर्मा ने ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में दो शतकीय और एक अर्धशतकीय साझेदारी की। सक्षम ने अनुराग भारद्वाज के साथ पहले विकेट के लिए 46 गेंदों में 64 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने 124 गेंदों में 111 रनों की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए सक्षम शर्मा ने अनुभव के साथ मिलकर 83 गेंदों में 133 रन बनाए। मैच में सक्षम शर्मा का स्ट्राइक रेट 151.13 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed