सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   7 Lakh Lost to Lure of Completing Tasks and Doubling Money One Accused Arrested in Dantewada

दंतेवाड़ा : टास्क पूरा करने और रकम दोगुना करने के लालच में सात लाख गंवाए, एक आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में रहने वाले कुछ युवकों ने विगत वर्ष मोबाईल फोन पर आए टास्क पूरा करने और रकम दुगना करने के लालच में फसकर अपने जमा पूंजी के 7 लाख रुपये इस एप्प में जमा कर दिए।

7 Lakh Lost to Lure of Completing Tasks and Doubling Money One Accused Arrested in Dantewada
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में रहने वाले कुछ युवकों ने विगत वर्ष मोबाईल फोन पर आए टास्क पूरा करने और रकम दुगना करने के लालच में फसकर अपने जमा पूंजी के 7 लाख रुपये इस एप्प में जमा कर दिए, जब तक इन युवकों को इस बात को समझ सकते आरोपी ने पैसे लेकर एप्प को बंद कर दिया, ठगी होने के आधार पर युवकों ने मामले की रिपोर्ट बचेली थाना में दर्ज कराया, जहाँ पुलिस ने एक आरोपी को बिहार मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

 

 

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि बचेली निवासी प्रार्थी एवं उनके अन्य साथियो ने 15 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच लिंक के माध्यम से टास्क पूरा करने व जमा राशि डबल करने के नाम पर मोबाईल नंबर के प्रार्थियो के द्वारा करीब 7 लाख 91 हजार 547 रूपये को जमा कर दिया, जब इन्हें समझ मे आया कि उनके साथ धोखाधड़ी कर फ्रॉड किया गया है, ऐसे में इन युवकों ने थाना बचेली में मामला दर्ज कराया, जहाँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया गया, दंतेवाडा सायबर सेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 100 से ज्यादा अकाउंट के ट्रांजेक्शन की जांच कर साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर आरोपी तक पहुंची, जहाँ पुलिस ने अजय कुमार महतो 38 वर्ष निवासी बरियापुर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया, आरोपी को 20 मार्च को मजिस्ट्रेट बचेली के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की अपील
जिला दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने की जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रॉड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।


आरोपी तक पहुँचने पहुँची ये टीम
इस फ्रॉड के मामले को सुलझाने के लिए साइबर सेल दंतेवाड़ा, थाना बचेली, एवं सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी तक पहुँचे, बताया जा रहा है कि मामले के दर्ज होने के बाद आरोपियो को जल्द गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई पैसे को बरामद करने दिशा-निर्देश मिलने के बाद होने अधिकारियो ने प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंक जानकारी लिया गया, बचेली, किरन्दुल, गीदम एवं दंतेवाड़ा थाना के सायबर ठगी अपराधियों को पकड़ने के लिए बचेली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू ने एक संयुक्त टीम बनाकर रांची, झारखण्ड व बिहार राज्य रवाना किया गया, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वही आरोपी के पास से मोबाईल 1 नग, 1 नग चेक बुक, 3 नग पैन कार्ड, 1 नग आधार कार्ड व 11 हजार रुपये बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed