{"_id":"69bb888a0998412351036cd3","slug":"a-pickup-truck-supports-a-pregnant-woman-and-takes-her-to-the-hospital-bastar-news-c-1-1-noi1494-4066879-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: महतारी एक्सप्रेस की लापरवाही, गर्भवती महिला को समय पर वाहन नहीं मिला, पिकअप से अस्पताल पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: महतारी एक्सप्रेस की लापरवाही, गर्भवती महिला को समय पर वाहन नहीं मिला, पिकअप से अस्पताल पहुंची
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले के पखांजूर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छोटे कापसी में रहने वाली गर्भवती ज्योतिका मंडल को बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर महतारी एक्सप्रेस (102 आपातकालीन सेवा) कई बार फोन करने के बावजूद नहीं मिली। परिजनों ने लंबे इंतजार के बाद गांव के एक युवक की पिकअप वाहन से मदद ली और महिला को अस्पताल पहुंचाया
पिकअप में ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के पखांजूर छोटेकापसी से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक गभर्वती महिला को सही समय पर महतारी एक्सप्रेस की सेवा नहीं मिलने पर उसके परिजनों ने पिकअप वाहन में महिला को अस्पताल तक पहुंचाया है।
Trending Videos
बता दें कि पखांजूर के ग्राम छोटे कापसी में रहने वाली ज्योतिका मंडल को बुधवार की रात को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, घर में मौजूद परिजनों ने महिला की खराब हालत को देखते हुए महतारी एक्सप्रेस को फोन लगाया, जहां कई बार फोन लगाने के बाद भी उसे सुविधा नहीं मिल पा रही थी, ऐसे में परिजनों ने काफी देर तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में परिजनों ने गांव के ही एक युवक से मदद मांगी, जहां महिला को पिकअप की मदद से अस्पताल तक ले जाया गया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस समय महिला को महतारी एक्सप्रेस की जरूरत थी, उस दौरान उसकी सेवा मिल ही नही पाई। सही समय पर वाहन न मिलना काफी चिंताजनक था।
ऐसे अगर किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता, वहीं इस लापरवाही के चलते परिजनों ने काफी आक्रोश देखने को मिला है। फिलहाल, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोन की घंटी जाने के बाद भी जवाब न देना, बड़ी लापरवाही है।