{"_id":"6a2a71b7c15c7e5842015cd7","slug":"dantewada-police-arrested-an-accused-from-telangana-who-had-been-absconding-in-a-murder-case-for-21-years-bastar-news-c-1-1-noi1494-4382267-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद फरार हत्यारा गिरफ्तार: जगदलपुर पुलिस ने तेलंगाना से पकड़ा, नाम बदलकर जी रहा था नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 साल बाद फरार हत्यारा गिरफ्तार: जगदलपुर पुलिस ने तेलंगाना से पकड़ा, नाम बदलकर जी रहा था नई जिंदगी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
पैरोल पर छूटकर जेल न लौटे हत्या आरोपी को 21 साल बाद तेलंगाना के कोत्तागुडेम से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के बेटे से पूछताछ की तो उसने पिता का लोकेशन बताया।
जेल से फरार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय जेल से वर्ष 2005 में पैरोल पर छूटा एक हत्या का आरोपी 21 साल बाद गिरफ्तार हुआ है। वह पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने उसे तेलंगाना राज्य से पकड़ा है।
आरोपी सोढ़ी मासा 45 वर्ष का है और ग्राम गाटम डोंगरीपारा का निवासी है। उसे थाना कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा के हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोढ़ी मासा वर्ष 2001 से केंद्रीय कारागृह जगदलपुर में निरुद्ध था। वर्ष 2005 में उसे 14 दिनों की पैरोल पर अपने गृह ग्राम जाने की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन पैरोल अवधि खत्म होने पर वह जेल वापस नहीं लौटा और फरार हो गया। फरारी के दौरान उसने तेलंगाना के कोत्तागुडेम के कासनपल्ली क्षेत्र में अपना नाम बदल लिया था। वह वहां लालाराम सोढ़ी के नाम से छिपकर रह रहा था। थाना कटेकल्याण पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी का पुत्र हड़मा उर्फ सुरेश सोढ़ी गांव आया हुआ है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने अपने पिता सोढ़ी मासा के तेलंगाना में नाम बदलकर रहने की जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को तत्काल तेलंगाना भेजा गया।
पुलिस टीम ने कोत्तागुडेम, तेलंगाना से फरार आरोपी सोढ़ी मासा को गिरफ्तार किया। उसे प्रथम अपर सत्र न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को वापस केंद्रीय कारागृह जगदलपुर में दाखिल कराया गया है। यह गिरफ्तारी 21 वर्ष की लंबी फरारी के बाद हुई है।