सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Incomplete road become symbol of anti-development BJP mismanagement said Sushil Maurya

जगदलपुर: सड़क निर्माण में देरी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों को हो रहा नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के प्रमुख व्यस्त मार्ग पर महीनों से पड़ी अधूरी सड़क को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सुशील मौर्य व राजेंद्र पटवा के नेतृत्व में जोरदार विरोध किया। इतना ही नहीं तत्काल निर्माण व कार्रवाई की मांग भी की।

Incomplete road become symbol of anti-development BJP mismanagement said Sushil Maurya
प्रदर्शन करते कांग्रेसी
विज्ञापन

विस्तार

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के एक प्रमुख मार्ग पर अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस ने सड़क की बदहाल स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।



सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। शहर की यह मुख्य सड़क महीनों से अधूरी पड़ी है। इससे प्रतिदिन हजारों नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसी मार्ग से भाजपा के बड़े नेताओं का नियमित आवागमन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक का शासकीय कार्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है। इस वार्ड के पार्षद भी भाजपा से हैं, फिर भी सड़क की दुर्दशा पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन


सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, आम लोग रोज होते हैं परेशान
जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और अधूरे निर्माण कार्य के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जनता धूल, गंदगी और जाम की समस्या से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं। व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने कहा कि अधूरी सड़क के कारण क्षेत्र के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सड़क से लगातार उड़ रही धूल दुकानों तक पहुंच रही है, जिससे ग्राहकों की संख्या प्रभावित हो रही है और व्यापार ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है।

जिला कांग्रेस ने की ये मांग
कांग्रेस पार्टी की मांग है कि अधूरी सड़क का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। कार्य में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो जनहित में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed