{"_id":"6a11bf5f02b11055130279f4","slug":"five-accused-arrested-for-stealing-batteries-worth-rs-9-lakh-from-their-own-company-bastar-news-c-1-1-noi1494-4315356-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर बैटरी चोरी मामला: कंपनी के ही कर्मियों ने लगाई सेंध, नौ बैटरियों पर किया हाथ साफ; पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर बैटरी चोरी मामला: कंपनी के ही कर्मियों ने लगाई सेंध, नौ बैटरियों पर किया हाथ साफ; पांच गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले के अंतागढ़ के रावघाट थाना क्षेत्र में जियो टावर से नौ बैटरियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद कंपनी के ही पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से बैटरियां बरामद हुईं और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के अंतागढ़ में जियो टावर से बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा हुआ कि चोरी करने वाले जियो कंपनी के ही कर्मचारी थे।
रावघाट थाना क्षेत्र में लगे जियो टावर से 72 नग बैटरियां चोरी हुई थीं। कंपनी के कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना रावघाट और अपराध टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान देवराज बघेल और माखन तुमरेकी को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों एली मसीह, राजेश यादव और राजेश नेताम के साथ चोरी करना माना। आरोपी चोरी के लिए वेन्यू कार, स्विफ्ट डिजायर और पिकअप वाहन का इस्तेमाल करते थे। वे बैटरियां चुराकर कबाड़ी को बेच देते थे। मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वेन्यू कार बरामद की है। साथ ही 24 नग जियो बैटरी, नगद राशि और जियो कंपनी का जैकेट-हेलमेट भी मिला। चोरी में इस्तेमाल औजार भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 09 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Trending Videos