सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Six accused of betting on IPL match in Kanker arrested and minor detained

कांकेर में ऑनलाइन सट्टा: आईपीएल मैच पर लग रहे थे दांव, छह आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग निरुद्ध

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में उजियारा अभियान के तहत पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। ज्ञानी चौक के पास कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Six accused of betting on IPL match in Kanker arrested and minor detained
गिरफ्तार आरोपी व मोबाईल फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को दबोचा गया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
Trending Videos


पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा लगाने में उपयोग किए जा रहे फोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 'उजियारा अभियान' के तहत की गई। यह अभियान अवैध नशा, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध चलाया जा रहा है। थाना सिटी कोतवाली कांकेर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। 22 मई की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना थी कि ज्ञानी चौक स्थित माखन भोग होटल के समीप कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं। वे मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैचों और कैसीनो गेम पर दांव खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक दादासाहब बनसोडे प्रशिक्षु आईपीएस के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। नाबालिग को भी निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के पास से सात नग मोबाइल फोन जिसकी कीमत दो लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपी व मोबाईल फोन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed