सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   LPG 34 cylinders and refilling pipes seized in Bastar

बस्तर में एलपीजी कालाबाजारी पर कार्रवाई: घर में मिला सिलेंडरों का जखीरा, 34 सिलेंडर और रिफिलिंग पाइप जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापा मारा। मौके से 24 घरेलू और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर और रिफिलिंग पाइप बरामद किए गए। प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

LPG 34 cylinders and refilling pipes seized in Bastar
जब्त सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में बड़ी कार्रवाई की, जिससे अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने बताया कि राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास अवैध भंडारण की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने प्रशांत महाजन नामक व्यक्ति के घर पर आकस्मिक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान घर के भीतर गैस सिलेंडरों का भारी जखीरा पाया गया, जिसका कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मौके से कुल 24 घरेलू गैस सिलेंडर और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस चोरी और रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले तीन रिफिलिंग पाइप भी जब्त किए गए। प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के कारण घरेलू गैस की सीमित आपूर्ति का लाभ उठाकर कुछ लोग ऊंचे दामों पर गैस बेचने की फिराक में हैं।

इसी कालाबाजारी को रोकने और आम जनता को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अब कड़ा रुख अपना रहा है। इस पूरी कार्रवाई को खाद्य विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसमें खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर, उमेश चौधरी, हेमंत ब्रह्मभट्ट और श्रीमती पायल वर्मा सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभाग ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच जारी रखने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed