{"_id":"5e9aa3218ebc3e71170482d6","slug":"l-lii-aa-l161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आप विधायकों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आप विधायकों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आप विधायकों ने संभाला मोर्चा -गरीबों के लिए अपने स्तर पर इंतजाम करने के साथ विधायक सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की कर रहे कोशिश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 16 अप्रैल
आम आदमी पार्टी (आप) ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में अपने विधायकों को उतार दिया है। पार्टी ने विधायकों को अपने स्तर पर गरीबों के रहने व खाने का इंतजाम करने का निर्देश देने के साथ दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं से भी जोड़ा है। विधायक अपने इलाके में खाना व राशन बांटने के काम की निगरानी करने के साथ राशन कार्ड न होने पर आवेदन भी करवा रहे हैं। यही नहीं, अपने इलाकों में सेनीटाइजेशन करवाने की जिम्मेदारी भी विधायकों को दी गई है। आप के एक पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विधायकों का अपना नेटवर्क है। कई बार वह सरकारी सिस्टम से भी तेजी से काम करता है। संकट के इस दौर में इसके सहारे हर गरीब तक राशन पहुंचाया जा रहा है। पहली कोशिश यही है कि दिल्ली में कोई सख्श न तो भूखा रहे और न ही इस वक्त बाहर कहीं रहने को मजबूर है। इसके लिए उनको अपने स्तर पर इंतजाम करने के साथ सरकारी योजनाओं के दायरे में भी गरीबों को लाना है। पार्टी विधायक ऐसे लोगों का आवेदन करने में मदद कर रहे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वहीं, निर्माण मजदूरों, आटो, ई-रिक्शा समेत सार्वजनिक परिवहन सेवा देने वालों को भी सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद की जानकारी देने के साथ आवेदन आदि भरवाने में सहयोग भी किया जा रहा है। इस वक्त जापानी मशीन से हो रहे सेनीटाइजेशन का जिम्मा भी विधायकों को है। विधायकों को मैदान में उतारकर पार्टी की कोशिश है कि सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाएं तेजी से जरूरतमंद लोगों तक पहुंच जाएं। ----- संतोष कुमार
विज्ञापन