{"_id":"6a7efd39680ca9a75607a762","slug":"main-sewer-line-bursts-at-maman-vihar-sector-2-turn-water-floods-the-road-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126260-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामन विहार-सेक्टर दो मोड़ पर टूटी मेन सीवर लाइन, सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामन विहार-सेक्टर दो मोड़ पर टूटी मेन सीवर लाइन, सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन
फोटो-55: सीवर लाइन लीकेज से सड़क पर बहता दूषित पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। मामन विहार-सेक्टर दो मोड़ के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की मेन सीवर लाइन टूटने से सड़क पर सीवर का पानी भर गया है। जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
यह मेन सीवर लाइन सेक्टर छह की ओर जाने वाली मुख्य सीवर व्यवस्था से जुड़ी हुई है। लाइन में टूट-फूट होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। लगातार पानी खड़ा रहने से सड़क की हालत भी खराब होती जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है, जबकि पैदल निकलने वाले लोगों को भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
सेक्टर छह से पार्षद सतप्रकाश छिकारा, आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान जयपाल सांगवान ने बताया कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन एचएसवीपी की ओर से अब तक सीवर लाइन की मरम्मत या जलभराव को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश होने पर सड़क पर पानी का स्तर बढ़ जाता है और आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। विभाग से जल्द मेन सीवर लाइन की मरम्मत कराने, सड़क से पानी निकलवाने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
विज्ञापन
इस बारे में एचएसवीपी के जेई आशीष छिल्लर ने बताया कि सीवर लाइन की पाइप फट गई है। इसे जोड़ने वाला सामान आने में देरी हो रही है। जल्द ही सीवर लाइन को दुरुस्त करा दिया जाएगा।