{"_id":"6a75b6c94b73b6fc290cb10c","slug":"two-accused-arrested-for-assault-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138386-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आरोपी पर 9 और दूसरे पर 3 आपराधिक मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत थाना सदर झज्जर पुलिस ने अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपियों सुनील निवासी पहाड़ीपुर, अभिषेक उर्फ सोनू निवासी खुड्डन को गिरफ्तार किया है।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, गांव बरहाणा निवासी प्रमोद ने शिकायत दी थी कि 14 जुलाई को वह अपने साथी विजय के साथ कार में जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी कार को रोक लिया। हथियारों के बल पर दोनों को जबरन नीचे उतारकर मारपीट की गई और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दोबारा हमला किया गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।
जांच में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक उर्फ सोनू के विरुद्ध पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा हुआ है जिनमें हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं सुनील के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।