फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime Drunken Brawl Over Money Dispute Turns Bloody two Arrested for Slitting Friend Throat with Knife

CG: शराब के नशे में खूनी विवाद, पुराने लेनदेन को लेकर साथी के गले पर चाकू से किया वार; दो गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

दंतेवाड़ा के बड़ेबेड़मा में शराब पीने के दौरान पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पाण्डु सोरी और भूमा मंडावी ने जोगा मंडावी के साथ मारपीट कर उसके गले पर चाकू से वार किया। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
CG Crime Drunken Brawl Over Money Dispute Turns Bloody two Arrested for Slitting Friend Throat with Knife
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेबेड़मा में शराब पी रहे दो ग्रामीणों ने पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते अपने ही साथी के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह ग्रामीण अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। प्रार्थी की पत्नी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना कुआकोंडा क्षेत्र के ग्राम बड़ेबेड़मा में रहने वाले जोगा मंडावी के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की जानकारी उसकी पत्नी प्रार्थिया बुधरी मंडावी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुराने लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
थाना प्रभारी कुआकोंडा ने बताया कि जोगा मंडावी अपने परिचित पाण्डु सोरी और भूमा मंडावी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बचे हुए पैसे की मांग करते हुए जोगा मंडावी के साथ मारपीट की और उसे पकड़कर घर में रखे चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। घायल जोगा मंडावी किसी तरह आरोपियों के कब्जे से छूटकर वहां से भाग निकला। अगले दिन उसकी पत्नी ने उसे गंभीर घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Exclusive: ब्रिटिश काल में ऐसा था अपना छत्तीसगढ़; 'सीपी बरार' के नाम से था मशहूर, इन राजाओं ने किया था शासन
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कुआकोंडा में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed