सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Villager dies after being attacked by a bear in forest

Bear Attack In Jagdalpur: उरपाजूर जंगल में खूनी भालू, ग्रामीण के सिर पर अचानक अटैक, सर्च अभियान जारी

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर के कांकेर जिले में सिहाड़ी रस्सी लेने गए ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू ने उनके सिर को नोंच लिया, जिससे ज्यादा खून बहने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Villager dies after being attacked by a bear in forest
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के उरपाजूर जंगल में भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक ग्रामीण की जान चली गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

Trending Videos


परतापुर थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम बड़े पराली बड़गांव निवासी सोनसाय आंचला अपने गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल गया था। वे सभी सिहाड़ी रस्सी लेने के लिए उरपाजूर के जंगल में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में अचानक एक भालू ने सोनसाय पर हमला कर दिया। साथ गए कुछ ग्रामीण डरकर भाग निकले। अन्य ग्रामीणों ने सोनसाय को बचाने का प्रयास किया। लेकिन भालू ने सोनसाय के सिर को बुरी तरह नोंच लिया था। अत्यधिक खून बहने के कारण ग्रामीण सोनसाय की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जंगल पहुंच गए। वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। टीम लगातार जंगल में भालू की तलाश कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 

वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए विशेष दल गठित किया है। क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed